बालदिवस के अवसर पर गोला में हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

बालदिवस के अवसर पर गोला में हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन | New India Times

गोला नगर के मोहल्ला भारत भूषण कॉलोनी में स्थित मदरसा जियाउल कुरान विद्यालय में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष एवं ह्यूमन वेल्फेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष वारिस अली अंसारी ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर पहुंचकर बच्चों के द्वारा लगाई गई उपहार की दुकानों का फीता काटकर शिक्षक / बच्चों का उत्साहवर्धन किया साथ ही भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में बच्चों को बताया कि यह क्यों मनाया जाता है और इसका क्या उद्देश्य है। वारिस अली अंसारी ने बताया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू के जयंती पर बच्चों के अधिकारों और शिक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए पूरे भारत में बाल दिवस मनाया जाता है। यह हर साल 14 नवंबर को मनाया जाता है। बच्चों के बीच चाचा नेहरू के नाम से प्रसिद्ध हैं। उन्होंने बच्चों की शिक्षा पूरी करने पर जोर दिया और कहा कि शिक्षा पूर्णतया हासिल कर ही आगे बढ़कर देश का भविष्य बन सकते हैं। इसी के साथ आदि बिंदुओं पर चर्चा कर बताया कि उनकी जयंती पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है।

इस मौके पर मोहम्मद आसिफ अंसारी, लाल मोहम्मद, हजरत अली मंसूरी, मुन्ना रईस अख्तर, निदा कौसर, सना कौसर जावेद अंसारी, आसिफ अली अंसारी, अमीर हसन आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version