लहरपुर पालिका प्रशासन द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता शून्य | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

लहरपुर पालिका प्रशासन द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता शून्य | New India Times

लहरपुर नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों में विकास कार्यों की गुणवत्ता शून्य साबित होती दिखाई दे रही है जहां एक और सूबे की योगी सरकार गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य का दावा कर रही है वहीं दूसरी ओर लहरपुर नगर पालिका प्रशासन द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता का ग्राफ निम्न स्तर पर गिरता दिखाई दे रहा है पालिका प्रशासन द्वारा लाखो रुपए की लागत से बिसवां तिराहा गेट से मजाशाह चौराहा तक डिवाइडर निर्माण कार्य कराया गया था जिस पर रेडियम स्टेप लगाए गए थे जिस की गुणवत्ता इतनी निम्न स्तर की दिखाई दी की स्टेप चंद दिनों बाद उस डिवाइडर से गायब हो गए जिसके बाद पुनः डिवाइडर में स्टेप लगवाए जा रहे हैं सवाल इस बात का उठता है कि जो विकास कार्य पूर्व में पालिका प्रशासन द्वारा करवाया गया था क्या उसकी गुणवत्ता पालिका प्रशासन के अधिकारियों द्वारा जांची व पारखी नहीं गई यदि जांची गई थी तो ऐसा विकास कार्य क्यों हुआ कि उसकी गुणवत्ता इतने निम्न स्तर की रही और यदि निम्न स्तर की थी तो उस विकास कार्य को पूर्ण करने की अनुमति पालिका प्रशासन द्वारा क्यों दी गई और यदि गुणवत्ता थी तो इतने कम समय में पुनः स्टेप लगवाए जाने का क्या कारण रहा यह बड़े सवाल पालिका प्रशासन के लिए बने हुए हैं अब देखना यह है कि भविष्य में पालिका प्रशासन द्वारा कराए जाने वाले विकास कार्यों में गुणवत्ता का स्तर क्या दिखाई देगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version