रहीम शेरानी/धर्मेंद्र सोनी, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान), NIT:

राजस्थान चित्तौड़गढ़ ऑल इण्डिया हज वेल्फेयर सोसायटी ने राजस्थान इकाई का पुन र्गठन करते हुए सबसे पहले चित्तौड़गढ़ जिले के हज के कामों से जुड़े जनाब हाजी अब्दुल्ला खान साहब को सोसायटी का सदर नियुक्त किया है। आपकी नियुक्ति राजस्थान राज्य हज वेल्फेयर सोसायटी के प्रभारी जनाब हाजी ज़ाहिद खान पठान साहब नीमच की अनुशंसा पर की गई है।
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष हाजी अब्दुल्ला खान, निम्बाहेड़ा के रहवासी हैं, आप बिजली महकमे में मीटर इंस्पेक्टर के ओहदे से रिटायर्ड हैं। आप ज़िले से जाने वाले हाजियों की ख़िदमत में लगे रहते हैं।
सोसायटी के राष्ट्रीय महासचिव जनाब सैय्यद रियाज़ ने हाजी अब्दुल्ला खान को चित्तौड़गढ़ ज़िले की ज़िम्मेदारी सौंपकर उम्मीद जताई है कि सोसायटी की यह इकाई बेहतर नतीजा देगी जिसके चलते दीगर ज़िलों में भी खिदमतगारों को ज़िम्मेदारी सौंपी जा सके।
हाजी अब्दुल्ला खान को ज़िला इकाई का सदर बनाये जाने पर ऑल इण्डिया हज वेल्फेयर सोसायटी की सभी राज्य इकाइयों ने मुबारकबाद दी है, ज़िला हज वेल्फेयर सोसायटी नीमच के सदर जनाब हाजी इलियास खान पठान और यूनिट के सभी मेम्बरों ने भी अपनी और से मुबारकबाद दी है।
