यूथ विंग जमाते इस्लामी हिन्द की ओर से हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन | New India Times

मकसूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

यूथ विंग जमाते इस्लामी हिन्द की ओर से हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन | New India Times

सभी मरिजों को खून मुहय्या हो इसलिए यवतमाल जमात-ए-इस्लामी हिंद शाखा की ओर से ईद ए मिलाद के अवसर पर रविवार 10 नवंबर को स्थानीय कळंब चौक स्थित शहीन हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था, इस शिविर में सैकडों मुस्लिम भाईयों ने हिस्सा लिया।शिविर की सफलता के लिए जमाते इस्लामी शाखा के जियाउद्दीन, रियाज हुसेन सिद्दीकी, जुल्फेकार अली, काज़ी निजामद्दीन, सैय्यद साबोद्दीन समेत स्थानीय अध्यक्ष अलीम काज़ी, शोएब शाह, ज़ाकिर खान, सलीम शेख, तनवीर अहमद, सोहेल खान, आसिम साहिर, लियाक़त अली आदी ने प्रयास किए। जिला सरकारी अस्पताल के डॉ. दत्ता चौरे, डॉ. सुधीर राठोड, आशिष खडसे, प्रदिप वाघमारे, मोबीन दुंगे, नंदराज ठाकरे इस समय उपस्थित थे। इस शिविर में 130 लोगों ने रक्तदान किया।यह रक्तदान शिविर आयोजित करने वाले यूथ विंग जमाते इस्लामी हिन्द शाखा यवतमाल की सभी ओर सराहना हो रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version