पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

धार जिला के तिरला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत फोरलेन सड़क पर हजरपूर के पास एक अज्ञात व्यक्ति की लाश देखी गई। यह घटना तिरला थाना क्षेत्र के अंतर्गत है। 100 डायल को इसकी सुचना दी गई और उसके पश्चात तिरला थाना को सुचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अज्ञात मृतक के लाश का पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मृतक की शिनाख्त के लिए कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा अज्ञात मृतक की पहचान के लिए कार्यवाई की जा रही है।
