प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आम्बुआ में चल रहा है योग शिविर | New India Times

रहीम शेरानी/बृजेश खंडेलवाल, अलीराजपुर (मप्र), NIT:प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आम्बुआ में चल रहा है योग शिविर | New India Times

अलीराजपुर जिले के आंबुआ में अलीराजपुर जिले के समस्त प्राथमिक सामुदायिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष डॉक्टरों द्वारा योग शिविर का महीने में 10 दिन आयोजित किया जाना है, इसके तहत आंबुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष डॉक्टर सविता दावर द्वारा योग शिविर आयोजित कर उपस्थित लोगों एवं कर्मचारियों को योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आम्बुआ में चल रहा है योग शिविर | New India Times

डॉक्टर सविता डावर ने बताया कि जिला कलेक्टर सुरभि गुप्ता के निर्देश पर एवं जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर नयनसिंह वास्केल के पत्र क्रमांक 19/1084 /87 के अनुसार जिले में 17 आयुष डॉक्टरों को योग शिविर हेतु ड्युटी लगायी गयी है। उसी के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आम्बुआ में तीन दिनों से निरंतर योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिससे शरीर को योगा के माध्यम से स्वस्थ रखा जाए, इसका पूरा-पूरा प्रशिक्षण हम लोगों द्वारा दिया जा रहा है जिससे व्यक्ति स्वस्थ रहे।
इस अवसर पर आयुष डॉक्टर सविता डावर, नेत्र सहायक विनीता दाहना, एएनएम धनवंती पवार, शर्मीला,सीम्पल बघेल, कैलाश बघेल , आॉगनवाड़ी कार्यकर्ता राजु मेड़ा सहित कई लोगों ने शिविर में भाग लिया।

By nit

One thought on “प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आम्बुआ में चल रहा है योग शिविर”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version