जल की बूंद-बूंद बचायें, आने वाला कल बचायें, कलेक्टर ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड सागर के कार्यों का किया निरीक्षण | New India Times

राकेश यादव, सागर (मप्र), NIT:

जल की बूंद-बूंद बचायें, आने वाला कल बचायें, कलेक्टर ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड सागर के कार्यों का किया निरीक्षण | New India Times

प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का नवम्बर माह के अंत तक सागर आगमन संभावित है। उनके द्वारा स्मार्ट सिटी के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाना है। जिन कार्यों का लोकार्पण किया जाना है उनमें चन्द्रा पार्क, डाॅ. हरिसिंह गौर पार्क, मधुकर शाह वार्ड एवं आईसीसीसी बिल्डिंग शामिल है।
कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक द्वारा आयुक्त नगर निगम आरपी अहिरवार, स्मार्ट सिटी सीईओ राहुल सिंह राजपूत एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड के इंजीनियरिंग के साथ कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान शेष रहे कार्यों को 7 दिनों में पूर्ण करने के निर्देष दिए। उन्होंने यह निर्देष भी दिए कि कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट इंजीनियर्स व पीएमसी के तकनीकी विशेषज्ञ संयुक्त रूप से उनको आवंटित प्रोजेक्ट्स की मानीटरिंग करें।

पंचायतों की प्रारुप मतदाता सूची का प्रकाशन होगा 13 नवंबर को
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश एवं निर्धारित कार्यक्रम अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों की फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूचियों का 13 नवंबर को ग्राम पंचायत एवं विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन किया जायेगा साथ ही 13 से 21 नवंबर के मध्य अपरान्ह 3 बजे तक प्राधिकृत कर्मचारियों द्वारा दावे आपत्ति केन्दों पर प्राप्त किए जाएंगे। जो भी योग्य मतदाता दावे आपत्ति प्रस्तुत करना चाहे वह दावे आपत्ति प्राप्ति केन्द्रों पर अपना दावे आपत्ति नियत तिथि व समय अनुसार कार्यालयीन समय पर प्रस्तुत कर सकेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version