पूर्व मंत्री अमरीश भाई पटेल सहयोग से विधायक काशीराम पावरा के हाथों हुआ दूसरी कार्डिक एंबुलेंस का लोकार्पण | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

पूर्व मंत्री अमरीश भाई पटेल सहयोग से विधायक काशीराम पावरा के हाथों हुआ दूसरी कार्डिक एंबुलेंस का लोकार्पण | New India Times

शिरपुर शहर में पूर्व मंत्री श्री अमरीश भाई पटेल के अथक प्रयासों से तहसील में आधुनिक सुविधाओं से लैस अत्याधुनिक कार्डिक एंबुलेंस का लोकार्पण शिरपुर तहसील के विधायक काशीराम पावरा के हाथों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के तौर पर शिरपुर नगर पालिका निगम के उपाध्यक्ष भूपेश भाई पटेल, नगर सेवक तपन भाई पटेल उपस्थित रहे।

मंगलवार की देर शाम शिरपूर में रसिकलाल पटेल मेडिकल फाऊंडेशन व शिरपूर पीपल्स को ऑप बँक लि. शिरपूर के सौजन्य से शिरपुर तहसील सहित शहर में “लाईफ केअर कार्डिक एंबुलेंस का लोकार्पण मंगलवार 12 नवंबर 4 बजे आर.सी. पटेल मेन बिल्डिंग प्रांगण में तहसील के विधायक काशिराम पावरा, उपनगराध्यक्ष भुपेशभाई पटेल, नगरसेवक तपनभाई पटेल के करकमलों द्वारा किया गया।शहर व तहसील क्षेत्र के अति दुर्गम इलाकों में ह्रदय रोगियों की सेवा में कार्डीयाक एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है। 2010 से महाराष्ट्र प्रदेश के पूर्व शिक्षा शालेय मंत्री अमरिशभाई पटेल, उप नगराध्यक्ष भुपेश भाई पटेल के सहयोग से अत्याधुनिक कार्डीयाक एंबुलेंस शहर व तहसील क्षेत्र के मरीजों को सेवाएं दे रही हैं। तहसील की जनता ने पटेल परिवार के इस सामाजिक कार्य की सराहना की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version