पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने अपराध गोष्ठी में जिले के पुलिस अधिकारियों को अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के दिए दिशा-निर्देश | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने अपराध गोष्ठी में जिले के पुलिस अधिकारियों को अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के दिए दिशा-निर्देश | New India Times

धौलपुर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस ने आज अपने कार्यालय में जिले के पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग ली जिसमें उन्होंने पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशो की सभी को जानकारी देते हुए जिले में अपराधों की रोकथाम और अपराधियों पर मजबूत नकेल कसने के लिए अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि जिले में वांछित अपराधियों व स्टैंडिंग वारण्टियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान में सभी पुलिस अधिकारियों को इसमें और अधिक गति लाने के निर्देश दिये गये है। इसके साथ ही लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के भी निर्देश दिए गये है। पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को प्रभावी गस्त और नाकेबंदी करने तथा हार्डकोर अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ शक्ति से कार्रवाई एवं विभिन्न एक्टों में भी और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए भी दिए है। इसके साथ ही उन्होंने आगामी पंचायत चुनावों के सम्बन्ध में भी पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये है। अपराध गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र वर्मा सहित सभी वृत्ताधिकारी एवं थाना अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version