कमिश्‍नर और एडीजीपी लगातार कर रहे हैं स्थिति की समीक्षा | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कमिश्‍नर और एडीजीपी लगातार कर रहे हैं स्थिति की समीक्षा | New India Times

अध्‍योध्‍या मामले में आज सुप्रीम कोर्ट के निर्णय आने के उपरांत सम्पूर्ण भोपाल संभाग में पूर्ण रूप से शांति बनी हुई है। भोपाल कमिश्‍नर कल्पना श्रीवास्तव और एडीजीपी आदर्श कटियार सुबह से ही सभी जिलों की कानून व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं। दोनों अधिकारी सुबह से ही पुलिस नियंत्रण कक्ष में मौजूद रहकर जिलों के कलेक्टर्स और एस.पी. को निर्देश देते रहे।

इस बीच कमिश्‍नर कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि रायसेन, विदिशा, राजगढ़ और सीहोर के दूर दराज के संवेदनशील क्षेत्रों में सामान्य जन-जीवन बना रहा।
पुलिस और प्रशासन के अधिकारी संयुक्त रूप से भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रदेश के रायसेन जिले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अयोध्या मामले में दिए गए फैसले के बाद जिले में पूर्णतः शांति बनी रही तथा आम दिनों की तरह स्थिति सामान्य रही। जिले की गंगा-जमुनी तहजीब कायम रखते हुए दोनों समुदाय के लोगों ने साथ बैठकर टीवी पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को देखा। सभी ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version