मडई महोत्सव में मोनिया नृत्य पर नाचे मंत्री हर्ष यादव | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

मडई महोत्सव में मोनिया नृत्य पर नाचे मंत्री हर्ष यादव | New India Times

देवरी क्षेत्र के केसली ब्लाक के ग्राम तूमरी में हर बर्ष की तरह इस वर्ष भी आदिवासी परम्परा के अनुसार मडई महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के नवीन ग्रामोधोग कुटीर नवकरणीय ऊर्जा मंत्री रहे। मंत्री जी द्वारा सभी आदिवासी भाईयों माताओं बहनों पर फूल बर्षा कर प्रणाम करते हुये अभिवादन किया व आदिवासी क्षेत्र के ग्राम तूमरी में मडई महोत्सव कार्यक्रम में आदिवासी परमपरा अनुसार कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव जी ने मोनिया नृत्य किया। कार्यकम के दौरान मंत्री ने कहा कि यह सरकार आदिवासियों की बनायी गई सरकार है, हमेशा सरकार आप सब के साथ है, मैं मंत्री विधायक नहीं बल्कि आपका सेवक हूं, मेरी जहाँ भी जरूरत पड़े तो मुझे सीधा संपर्क करके बताएं मैं हमेशा आप सब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा, शराब पर प्रतिवंध लगाया जायेगा चाहे ठेकेदार कितना भी बडा नेता या दबंग ही क्यों न हो, वह बख्शा नहीं जायेगा और जो भी पुलिस अधिकारी लापरवाही करेगा उसे मैं नहीं बख्शूंगा। देवरी क्षेत्र में सब अवैध कारोबार पूर्णतः बंद होंगे।

By nit

Exit mobile version