आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए बैठक कर की गई अपील | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए बैठक कर की गई अपील | New India Times

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की एक बैठक आज महानगर के सिविल लाइन क्षेत्र के जिगर कॉलोनी में आयोजित हुई। बैठक में अयोध्या मामले में आने वाले फैसले को लेकर शांति व्यवस्था और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भावाधस के राष्टीय मुख्य संचालक लल्ला बाबू द्रविड़ ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का जो भी फैसला आता है,वह हम सभी को स्वीकार करना चाहिए। फैसला जिसके पक्ष में भी आये हमें आपसी भाईचारा, आपसी सौहार्द बनाए रखना है और अपने मुरादाबाद की गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखना है। फैसले के बाद किसी भी तरह का जश्न ना मनाएं और फैसले को सभी लोग मिलकर स्वीकार करें और अपने जनपद में शांति व्यवस्था कायम रखें। इसी को लेकर आज भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की बैठक आयोजित की गई है।

By nit

Exit mobile version