धौलपुर नगर परिषद की ओर से चंबल सफारी जल्द ही होगी शुरू | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर नगर परिषद की ओर से चंबल सफारी जल्द ही होगी शुरू | New India Times

धौलपुर नगर परिषद की ओर से संचालित चंबल सफारी जल्द ही शुरू होने वाली है, जिसका लोग व पर्यटक आनंद ले सकेंगे। हालांकि इस बार चंबल नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण चंबल सफारी थोड़ी देरी से शुरू हो रही है, लेकिन पर्यटकों के लिए इस पर्यटन सत्र में नगर परिषद की ओर से बहुत सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। चंबल के आने से चंबल सफारी पॉइंट तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाने जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिसका मरम्मत कार्य चल रहा है। चंबल में पर्यटकों के लिए सफारी जल्द शुरू कराने को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद सभापति कमल कंसाना, आयुक्त नगेंद्र चौधरी, एक्सईएन बृजमोहन सिंगल आदि सफारी पॉइंट पर चंबल पहुंचे, जहां उन्होंने सभी प्रकार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सफारी पॉइंट की क्षतिग्रस्त कैनोपी सहित ट्रैक व अन्य सुख-सुविधाओं का जायजा लिया। सभापति कंसाना ने बताया कि चंबल नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण इस बार थोड़ी सी देरी हुई है, लेकिन पर्यटकों के लिए आनंद करने वाली बात यह है कि इस बार एक की वजह दो वोट चंबल में डाली जाएंगी, जिससे पर्यटकों को एक के लौटने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वहीं अबकी बार वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी की भी सुविधा रहेगी, जिसका पर्यटक लाभ उठा सकेंगे। शुक्रवार को सफारी पॉइंट निरीक्षण के दौरान ट्रेक को सही और व्यवस्थित कराने के लिए जेसीबी की मदद से मिट्टी डलवाई और मरम्मत करते हुए गड्ढों को मिट्टी, मुर्र्म आदि से भरवाया गया। वहीं सफारी कैनोपी पॉइंट को भी आकर्षक बनाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। सभापति कंसाना ने बताया कि सोमवार तक हर हालत में चंबल सफारी शुरू हो जाएगी, जिसका लोग व पर्यटक लाभ उठा सकेंगे। संबंधित जिम्मेदारों को ट्रेक आदि ठीक कर चम्बल सफारी जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। आयुक्त नगेंद्र ने बताया कि नगर परिषद द्वारा पर्यटकों को चंबल की सफारी करने के लिए सुविधाओं में इजाफा किया गया है, जिसका पर्यटक जल्द लाभ सकेंगे। चंबल सफारी की विधिवत पूजा अर्चना कर जल्द शुरुआत की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version