श्री ब्रजयात्रा सेवा संस्थान द्वारा होगा ऐतिहासिक यमुना पूजन | New India Times

विनोद दीक्षित, मथुरा (यूपी), NIT:श्री ब्रजयात्रा सेवा संस्थान द्वारा होगा ऐतिहासिक यमुना पूजन | New India Times

यमुना महोत्सव 2019 की तैयारियों मे जुटे बृजवासी
श्री ब्रजयात्रा सेवा संस्थान द्वारा द्वितीय यमुना महोत्सव का आयोजन 26 से 29 नवंबर तक किया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य मे आयोजन समिति की एक बैठक 7 नवंबर को सर्वेश्वरी सदन मे आयोजित की गयी।
संस्थापक अध्यक्ष नरेन्द्र एम चतुर्वेदी ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा की 1008 कनक पुष्पों से माँ यमुना का पूजन भव्य 56 भोग कॆ साथ यमुना जी में नावों पर बने मंच पर होगा। कोषाध्यक्ष डॉ दीपक गोस्वामी ने कहा कि इस बार कार्यक्रम मे यमुना प्रदूषण को लेकर चिंतन और संत सम्मेलन भी होगा और जल संरक्षण और ब्रज संस्क्रति से जुड़े विषयों पर प्रतियोगिताओ का भी आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय संयोजक अनुपम गौतम ने बताया कि कार्यक्रम मे ब्रज संस्क्रति से जुड़ी लोक कलाओं कॆ कार्यक्रम लगातार चलेंगे जिसमें ब्रजभाषा कवि सम्मेलन, लोकगीत, भजन, रंगोली, साण्झी आदि का आनंद भी लिया जा सकेगा। सपना खण्डेलवाल ने बताया कि 501 कलशों कॆ साथ 26 नवंबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें पारम्परिक परिधान में महिलाएं और कृष्ण राधा कॆ स्वरूप में बच्चे भी सहभागिता करेंगे। डॉ सीमा मोरवाल ने कहा कि 501 सदियों की चुनरी माँ यमुना को नृत्य संगीत कॆ साथ पहनायी जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे हरिओम अग्रवाल ने समस्त बृजवासियो से कार्यक्रम से जुड़ने का निवेदन किया। बैठक में विशेष रूप से जिला सहकारी संघ कॆ अध्यक्ष अभिषेक गौतम, विनोद दीक्षित, भरत खण्डेलवाल, ममता भारद्वाज, डॉ सीमा मिश्रा, ब्रश्भान गोस्वामी, वंदना शर्मा, डॉ सीमा मोरवाल, डॉ नीतू गोस्वामी, चन्द्र प्रकाश शर्मा, कृष्ण मुरारी दीक्षित, रश्मि चतुर्वेदी, रेनू उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version