हज के दौरान मक्का में घायल होने वाले हाजी को सऊदी अरब हुकूमत से मिला लगभग 95 लाख रुपये मुआवजा | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

हज के दौरान मक्का में घायल होने वाले हाजी को सऊदी अरब हुकूमत से मिला लगभग 95 लाख रुपये मुआवजा | New India Times

कहावत है कि अल्लाह जिस को देता है तो छप्पर फाड़कर देता है, यही कहावत बुरहानपुर के एक हाजी पर भी चरितार्थ हुई है। बुरहानपुर के हाजी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि चार वर्ष बाद उसे इतनी बड़ी राशि मिल जाएगी।

हज के दौरान मक्का में घायल होने वाले हाजी को सऊदी अरब हुकूमत से मिला लगभग 95 लाख रुपये मुआवजा | New India Times

ज़िला हज कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष हाजी मतीन अजमल ने बताया कि बुरहानपुर से वर्ष 2015 में पवित्र हज यात्रा पर गए अब्दुल अज़ीज़ नामक एक हाजी को पवित्र हज यात्रा के दौरान मक्का में तेज़ आंधी तूफान आने से हाजी पर सऊदी अरबिया सरकार की क्रेन गिरने से ज़ख्मी होने के एवज़ में 4 वर्ष की कोशिशों के बाद 1 लाख 33 हजार 33.33 यू एस डॉलर हिंदुस्तानी मुद्रा लगभग 95 लाख के मुआवज़े का चेक डाक के माध्यम से उनके पते पर भेजा गया है। सऊदी अरबिया सरकार से बुरहानपुर के हाजी को मदद दिलाने में सऊदी अरबिया में निवासरत बुरहानपुर के मायानाज़ सपूत अब्दुल क़ादिर डाक्टर शेख मेहबूब, मोमिन जमाअत बुरहानपुर के उपाध्यक्ष हाजी आरिफ़ अंसारी अलीग एवं हाजी मतीन अजमल का सराहनीय सहयोग रहा है।

हज के दौरान मक्का में घायल होने वाले हाजी को सऊदी अरब हुकूमत से मिला लगभग 95 लाख रुपये मुआवजा | New India Times

इस अवसर पर बुरहानपुर के विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया, लायंस क्लब बुरहानपुर के अध्यक्ष डॉ एस एम तारिक़, ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी, मदरसा फ़ैज़ूल ऊलूम बुरहानपुर के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी इकराम अंसारी गब्बू सेठ, मध्यप्रदेश स्टेट हज कमेटी भोपाल के सदस्य नफीस मंशा खान, ज़िला हज कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष हाजी मतीन अजमल, सचिव एडवोकेट हनीफ़ सहित अन्य ने अब्दुल अज़ीज़ का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं तथा सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों सहित सऊदी सरकार का आभार व्यक्त किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version