कचरा ठिया बनेगा सेल्फी पॉइंट, स्वच्छता अभियान बना जन अभियान: खाद्य मंत्री श्री तोमर | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

कचरा ठिया बनेगा सेल्फी पॉइंट, स्वच्छता अभियान बना जन अभियान: खाद्य मंत्री श्री तोमर | New India Times

प्रदेश के खाद्य मंत्री श्री तोमर सुबह सायकिल से वार्ड 14 के नूरगंज क्षेत्र में पहुंचे साथ में क्षेत्रीय पार्षद माटू यादव, ग्वालियर मेला प्राधिकरण के डायरेक्टर शील खत्री, हिमांशु साहू, अनिल पुनियानी, केशव मांझी, पंजाब सिंह यादव आदि कांग्रेस के कार्यकर्ता शमिल थे।
प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बुधवार को वार्ड 14 में नूरगंज क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के दौरान कहा कि स्कूल के पास नाले को पाटकर कचरा ठिये को सेल्फी पॉइंट बनाया जाए जिसमें बच्चों की आकर्षक पेंटिंग कर स्वच्छता का संदेश भरे संदेश लिखे जाएं। उन्होंने कहा कि सभी प्रशासनिक अधिकारी टीम बनाकर सीवर, पानी और बिजली के लिए सर्वे कर दो दिन में रिर्पोट दें जिससे इस क्षेत्र में विकास कार्य कराये जा सके। मंत्री श्री तोमर ने कहा कि मन में भावना होना चाहिए कि जो भी कर रहा हूँ ,वह मैं अपने लिए कर रहा हूँ तभी स्वच्छता अभियान के परिणाम सार्थक मिलेगें। उन्होंने कहा कि मैं कीचड़ में घुसुंगा तभी कीचड़ साफ होगा।कचरा ठिया बनेगा सेल्फी पॉइंट, स्वच्छता अभियान बना जन अभियान: खाद्य मंत्री श्री तोमर | New India Times

नूरगंज क्षेत्र के निवासियों ने मंत्री श्री तोमर से कहा कि यह नाला पूरी तरह बंद था जिसकी सफाई की जा रही है। मंत्री श्री तोमर फावड़ा थाम नाले में उतर गए जिसे देख उनके कार्यकर्ताओं ने भी नाला साफ करने में उनका सहयोग किया। नाला साफ होने के बाद मंत्री श्री तोमर ने निगम कर्मचारियों से कहा कि इस नाले के पास स्कूल भी है और मंदिर भी है। फिर भी इस नाला साफ नहीं है। गंदगी से डेंगू, मलेरिया कई बीमारियां होती हैं।
मंत्री श्री तोमर ने कहा कि स्वच्छता अभियान के सार्थक परिणाम आने लगे हैं, सफाई अभियान जन अभियान बन गया है, अधिकारी क्षेत्र में घूम कर आम जन की समस्यायें सुन उनका तुरंत निदान कर रहे हैं । साथ ही शहर साफ व स्वच्छ दिखने लगा है। वर्षों से बंद पडे़ नालों को खोला जा रहा है। हमें ग्वालियर को स्वच्छता में नम्बर वन स्थान पर लाना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version