मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर/भोपाल (मप्र), NIT:

नगर निगम चुनाव से पहले वार्डों के परिसीमन एवं विभाजन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह एवं मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री श्री जयवर्धनसिंह से भोपाल में युवा कांग्रेसी नेता नूर उद्दीन क़ाज़ी ने भेंट कर वार्डों के विभाजन सहित क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति से दोनों को अवगत कराया।इस संबंध में 12 नवंबर 2019 को भोपाल में नगरीय प्रशासन मंत्री श्री जयवर्धनसिंह एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बुरहानपुर के एक प्रतिनिधिमंडल की बैठक होकर विस्तृत चर्चा होगी। श्री क़ाज़ी ने बताया कि ननि सीमा रेखा से बाहर पंचायतें है , जो शहर से जुड़ी हुई हैं । उसे अब नगर निगम सीमा में सम्मिलित किया जाना है। इससे बड़ी संख्या में मतदाताओं को राहत मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि परिसीमन और विभाजन से बड़ी संख्या में नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान भी हो सकेगा। अभी नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित होना पड़ता है। उन्हें परिसीमन होने से आसानी से मूलभूत सुविधाएं मुहैया हो सकेगी।
साथ ही नूर क़ाज़ी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजयसिंह एवं मंत्री श्री जयवर्धनसिंह से बुरहानपुर प्रवास पर आने हेतु निवेदन किया, दोनों ने बुरहानपुर दौरा करने का आश्वासन भी दिया।
