रहीम शेरानी/बृजेश खंडेलवाल, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

आगामी अयोध्या विवादित फैसले पर सुरक्षा की दृष्टि से आम्बुआ थाने के प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित कर क्षेत्र में शांति बहाली के लिए समस्त ग्राम वासियों से अपील की है।
उक्त बैठक अयोध्या का फैसला जो सुप्रीम कोर्ट के द्वारा सुनाए जाने वाला है जिसको लेकर जिला कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने संपूर्ण जिले में धारा 144 लागू कर कर दी है एवं पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा के निर्देश पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आरसी भाकर के मार्गदर्शन में पुलिस थाना आम्बुआ में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर अलीराजपुर तहसीलदार एवं थाना प्रभारी विकास कपीश ने उपस्थित लोगों से शांति बनाने की अपील की। इस अवसर पर थाना प्रभारी कपीश ने सभी से कहा कि अगर कोई व्यक्ति माहौल खराब करने का प्रयास करता है या फिर किसी प्रकार से उत्पाद करता है। अाप उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे ताकि ऐसे लोगों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जा सके जिससे क्षेत्र में अमन-शांति बनी रहे। ग्रामवासियों ने भी पुलिस का पुरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया ओर आम्बुआ की शांत फिजा को आँच नहीं आने देंगे। इस पर उपस्थित सभी समाज के लोगों ने तहसीलदार एवं थाना प्रभारी आम्बुआ को आश्वस्त किया है। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी लोग उपस्थित थे।
