पंकज सुराणा ने पुलिस एवं समाज के संयुक्त प्रयास से संचालित "आपणी पाठशाला" को भेंट की वैन | New India Times

दिनेश सैनी, चूरू (राजस्थान), NIT:

पंकज सुराणा ने पुलिस एवं समाज के संयुक्त प्रयास से संचालित "आपणी पाठशाला" को भेंट की वैन | New India Times

पुलिस एवं समाज के संयुक्त प्रयास से मुस्कान संस्थान के अन्तर्गत संचालित आपणी पाठशाला चूरू के बच्चों को आज भामाशाह पंकज सुराणा की ओर से दूर दराज के बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए वैन भेंट की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पंकज सुराणा ने कहा कि देश और समाज को आगे ले जाने के लिए शिक्षा की महत्ती आवश्यकता है।

पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने कहा कि जरूरत मन्दों का ध्यान रखने वाले ऐसे भामाशाहों को हमेशा सम्मान की नज़रों से देखा जाएगा। भामाशाह पंकज सुराणा ने ये वैन पुलिस अधीक्षक महोदय की प्रेरणा से ही भेंट की है।

रिटायर्ड प्रो. एचआर इसराण ने सम्बोधन करते हुए बताया कि आपणी पाठशाला चूरू के बच्चों के लिए अब सुगम साधन भेंट करने से हनुमानगढ़ी क्षेत्र के झुग्गियों के बच्चों को आसानी से आपणी पाठशाला तक लाया व ले जाया सकेगा।पंकज सुराणा ने पुलिस एवं समाज के संयुक्त प्रयास से संचालित "आपणी पाठशाला" को भेंट की वैन | New India Times

सदर थाना एसएचओ रामनारायण चोयल ने पंकज सुराणा का राजस्थानी मान सम्मान का प्रतीक साफा व माला पहनाकर स्वागत करते हुए आभार जताया। चूरू पुलिस अधिक्षक तेजस्वनी गौतम व पंकज सुराणा ने फीता काटकर वाहन की चाबी मुस्कान संस्थान के पदाधिकारियों के सुपुर्द की।
हर बार की तरह इस बार भी पुलिस अधिक्षक गौतम ने बच्चों को लिए टाफी व चाॅकलेट भी स्नेह से बांटी।

इस मौके पर कोतवाल नरेश गैरा, महिला थाना एसएचओ कुमारी राजेश कुमारी, भामाशाह विनोद लुणिया, राजपाल सिंह राठौर, अमन ट्रस्ट के इमरान अंसारी, कांस्टेबल धर्मवीर जाखड़, मुस्कान संस्थान के अध्यक्ष मुकेश कुमारी, सचिव दिनेश सैनी सहित कोषाध्यक्ष सुनीत गुर्जर, मुकेश मील, ओमप्रकाश, दीपचंद सहारण, मनोज आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version