रहीम शेरानी/बृजेश खंडेलवाल, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

अलीराजपुर के विधायक मुकेश पटेल ने आज सोंडवा ब्लॉक के कुकड़िया एवं केल्दी की माल ग्राम में करोड़ों की लागत से बनने वाले पुल ब्रिज का भूमि पूजन किया।
कुकड़िया में निर्मित होने वाले पुल की लागत 3 करोड़ 86 लाख व केल्दी की माल में बनने वाले पुल की लागत 2 करोड़ 31 लाख से बनने वाले पुल का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर विधायक मुकेश पटेल ने बुजुर्गो का सम्मान किया।
कार्यक्रम में पटेल ने कहा कि विगत कई वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार क्षेत्र की उपेक्षा कर रही थी, आप लोगों ने मुझे व कांग्रेस की सरकार कौ मौका दिया है, मैं क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों को मुख्य मार्गो से जोड़ने का काम करूंगा जिससे आवागमन में ग्रामीणों को आसानी हो सके। आज मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार संपूर्ण अलीराजपुर जिले के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन कार्यों को आप तक पहुंचाने का पूरा दायित्व हम लोगों का है जिसे हम पूरा करने का पूरा प्रयास करेंगे। क्षेत्र में मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में हर संभव विकास किया जावेगा यह बात अलीराजपुर क्षेत्र के युवा विधायक मुकेश पटेल ने उपस्थित लोगों से कही।
इस मौके पर सोण्डवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष (सरपंच) मोहन भाई, जिला पंचायत सदस्य बिहारी भाई, हरदास भाई, वालसिंह सरपंच कुकड़िया, भूरसिंह सरपंच टेमला, दलसिंह सरपंच खैरवाड़ा, विक्रम सिंह भाटिया, युवक प्रदेश सचिव सोनू वर्मा, मंसूर भाई मर्चेंट, रोशिय भाई, भांगड़ा भाई, किशन भाई, वेस्ता भाई, केचिया भाई जनपद सदस्य सिरला भाई, धुँधरिया भाई, वेरसिंह, भूल सिंह, लकेश निगवाल, केल्दी की माल व सैकड़ों ग्रामीण जनता उपस्थित थी।
