संदीप शुक्ला, इटारसी ( मप्र ), NIT;
गुरुवार को रामपुर मार्ग पर बन रही एक पुलिया धंस जाने से एक मजदूर की मौत हो गई। रामपुर पुलिस के अनुसार मजदूर को सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टर ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि यह पूर्णिया संतरा और रामपुर के बीच बन रही थी अचानक सुबह के वक्त पुलिया धंस गई और एक मजदूर इसकी चपेट में आ गया। उसे गंभीर हालत में इटारसी के सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार यह पुलिया ठेकदार रिंकू जैन की साइड की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि पाथाखेड़ा निवासी मजदुर विशन की मिट्टी धंसने से मौत हुई है।
