सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सभी करें सम्मान: एस.ओ. हैदराबाद | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सभी करें सम्मान: एस.ओ. हैदराबाद | New India Times

आगामी राम जन्म भूमि एवं बाबरी मस्जिद के अन्तिम फ़ैसले का निर्णय अगले लगभग कुछ दिनों मे आने की सम्भावना के चलते थाना हैदराबाद में पीस कमेटी की मीटिंग कर निकटवर्ती गांव नया गांव एवं गणेश पुर में ग्रामीणों से रूबरू हो कर थाना प्रभारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले सभी लोग सम्मान करें।

प्रभारी निरीक्षक धर्म दास सिद्धार्थ ने बताया कि हमने सभी लोगों को एवं सभी धर्म के लोगों को बुलाया है और आप लोगों से कहना है कि आगामी कुछ दिनों में राम जन्म भूमि एवं बाबरी मस्जिद के अन्तिम फ़ैसले का निर्णय आने वाला है जिसमें सभी धर्मों के लोगों को कोर्ट का फैसला मान्य होना चाहिए। चाहे वह किसी के पक्ष में आये। हमें शांति पूर्वक सौहार्द एवं भाईचारा बनाकर रखना है। किसी को भी कोई गलत मैसेज न करे ना ही कोई भड़काऊ पोस्ट वायरल करें, किसी भी व्यक्ति को कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं है। हां यदि आप लोगों के आस पास किसी भी कोई अप्रिय घटना की सूचना मिलतीं है तो फौरन ही हमको सूचित करें।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान नीरज शुक्ल, अनुराग मिश्रा, विजय तिवारी,सलीम ख़ान,अनुमोद वर्मा, चांद खान, आजाद खां, मनोज मिश्र, वीरेन्द्र वर्मा, उमेश गौतम, प्रमोद वर्मा व सब इंस्पेक्टर मनोज यादव, विनोद कुमार सिंह, यशवीर महेन्द्र यादव सहित तमाम ग्रामीण व पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version