पुलिस हिरासत से 'लादेन' उर्फ ओमवीर नामक बदमाश को जबरन छुड़ाकर ले जाने वाले 8 आरोपी हुए गिरफ्तार | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पुलिस हिरासत से 'लादेन' उर्फ ओमवीर नामक बदमाश को जबरन छुड़ाकर ले जाने वाले 8 आरोपी हुए गिरफ्तार | New India Times

पुलिस हिरासत से ‘लादेन’ उर्फ ओमवीर नामक बदमाश को जबरन छुड़ाकर ले जाने वाले 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने बताया कि 27 अक्टूबर 2019 को बदमाश लादेन उर्फ ओमवीर को ग्राम बुधुआ के नगला से ले जाते समय लालौनी के कुछ लोगों लादेन उर्फ ओमवीर को पुलिस हिरासत से जबरन छुड़ाकर ले गये थे। आज दिनांक 5 नवम्बर 2019 को श्री बालकृष्ण उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना कंचनपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बदमाश लादेन उर्फ ओमवीर को छुड़ाकर ले जाने वाले आठ अपराधियों जगन सिंह पुत्र सरदार, विशम्बर पुत्र दूल्हेराम, वीपी सिंह पुत्र निरोती, साहब सिंह पुत्र रामदल, रवि कुमार पुत्र रामवीर, जितेंद्र सिंह पुत्र रामवीर, घमंडी पुत्र प्रीतम सिंह, ओमपाल पुत्र प्रीतम जातिगण गुर्जर निवासीगण ग्राम लालौनी थाना कंचनपुर जिला धौलपुर को अभियोग संख्या 297/19 धारा 147, 148, 149, 332, 336, 353, 224 आईपीसी व पीपीडीपी एक्ट एवं 3/25 आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया है, जिनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है, शेष आरोपियों व बदमाश लादेन उर्फ ओमवीर की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर तलाश जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version