तीस हजारी कोर्ट की घटना को लेकर वकील रहे हड़ताल पर, सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

तीस हजारी कोर्ट की घटना को लेकर वकील रहे हड़ताल पर, सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

सोमवार को निघासन तहसील के वकील हड़ताल पर रहे इस दौरान तीस हजारी कोर्ट की घटना को लेकर वकीलों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को निघासन तहसील के अधिवक्ता भवन में मीटिंग की गई जिसमें दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पुलिस द्वारा वकीलों पर गोली चला दी गई थी इस दौरान वकीलों व पुलिस विवाद में तीन वकीलों को गोली लगी थी और वकील घायल हुए हैं। ज्ञापन में कानपुर में वकीलों के खिलाफ दर्ज किये गए फर्जी मुकदमे को वापस लेने की भी मांग की गई है। पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच हाइकोर्ट के जज से कराने की मांग के साथ ही घायल वकीलों को बीस लाख रुपये देने के साथ परिवार को सुरक्षा देने की मांग की गई है साथ ही वकीलों की सुरक्षा के लिये अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू किया जाने की मांग भी की गयी है। उत्तर प्रदेश में वकीलों पर हो रहे हमलों व हत्याओं पर रोक लगाने के लिये प्रदेश सरकार को उचित कदम उठाने की मांग भी ज्ञापन के माध्यम से की गई है। ज्ञापन नायब तहसीलदार अनिल सोनकर को सौंपा गया है। आज वकील पूरी तरह से हड़ताल पर रहे। इस दौरान उपाध्यक्ष अम्बरीष श्रीवास्तव, मंत्री रवि गुप्ता, जगमोहन लाल यादव, रमेश, राजू गिरि, सर्वेश गुप्ता, उमाकांत जायसवाल, चंदप्रकाश, महेश पाण्डे, शकील, उपेंद्र, हरिनंदन लाल यादव, राकेश वैश्य व राहुल गुप्ता आदि वकील मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version