बुरहानपुर में मस्जिद परिचय कार्यक्रम में शामिल हुए 100 से अधिक बुद्धिजीवी, राजनेता एवं अधिकारीगण | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर में मस्जिद परिचय कार्यक्रम में शामिल हुए 100 से अधिक बुद्धिजीवी, राजनेता एवं अधिकारीगण | New India Times

मुस्लिम समाज बुरहानपुर के तत्वधान में रविवार 3 नवंबर को प्रातः 10:30 बजे मस्जिद ताना गुजरी, अंडा बाजार, बुरहानपुर में विभिन्न धर्म एवं समुदाय में आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित करने के उद्देश्य से मस्जिद परिचय नामक कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिवसेना के इंदौर संभाग के अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा, नगर पालिक निगम बुरहानपुर के अध्यक्ष मनोज तारवाला, प्रसिद्ध अधिवक्ता मनोज अग्रवाल, प्रसिद्ध अधिवक्ता संतोष देवताले, सिख समाज के प्रतिनिधि और कांग्रेस नेता शैली कीर, कांग्रेस नेता अरुण महाराज जोशी, शाहपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक रविंद्र महाजन, सैफ़िया हमीदिया युनानी तिब्बिया कॉलेज के प्रोफेसर डाक्टर बृजमोहन रामनारायण गुप्ता, व्यापारी महेश शाह, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारनेकर, सीएसपी महोदय,थाना गणपति नाका के कोतवाल सहित लगभग 100 प्रबुद्ध जनों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। प्रोग्राम में उपस्थित जनों के समक्ष मस्जिद नमाज़, क़ुरआन की तिलावत आदि बातों को विस्तारपूर्वक समझाया गया। कार्यक्रम में इस्लामी लिटरेचर भी निःशुल्क वितरित किया गया।

बुरहानपुर में मस्जिद परिचय कार्यक्रम में शामिल हुए 100 से अधिक बुद्धिजीवी, राजनेता एवं अधिकारीगण | New India Times

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारनेकर ने इस कार्यक्रम को शहर की सुख शांति, और सौहार्द्र के लिए एक अच्छा संदेश बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक सद्भावना के ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने वाले संदेशों को अपने मोबाइल से विलोपित करने और ट्रैफिक नियमों पर अमल करने की अपील की। मुस्लिम समाज बुरहानपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक विद्वानों में मौलाना फ़ज़लुर रहमान, क़ारी याक़ूब साहब, मौलाना नदीम बेग और युवाओं में एजाज़ खान, निज़ाम अहमद, ज़हीर अहमद और इनाम अंसारी, गब्बू सेठ ने महत्वपूर्ण सहयोग और भूमिका अदा की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version