सफाई व्यवस्था में लापरवाही करने वाले अधिकारी व कर्मचारी हुए निलंबित, खाद्य मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सफाई के लिए स्वयं नाले में उतरे | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

सफाई व्यवस्था में लापरवाही करने वाले अधिकारी व कर्मचारी हुए निलंबित, खाद्य मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सफाई के लिए स्वयं नाले में उतरे | New India Times

रविवार को प्रदेश सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा रेशम मिल क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर उनके द्वारा निगमायुक्त से नाराजगी व्यक्त की गई। जिसके चलते निगमायुक्त श्री संदीप माकिन ने क्षेत्र क्रमांक 5 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 16 के तहत रेशम मील में निरीक्षण के दौरान नाले में गंदगी एवं अन्य क्षेत्रों में गंदगी मिलने पर संबंधित क्षेत्राधिकारी श्री राजेश परिहार, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री गौरव सेन एवं वार्ड 16 के डब्ल्यूएचओ श्री आकाश करोसिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

सफाई व्यवस्था में लापरवाही करने वाले अधिकारी व कर्मचारी हुए निलंबित, खाद्य मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सफाई के लिए स्वयं नाले में उतरे | New India Times

रविवार को विरला नगर स्थित वार्ड क्रमांक 16 के न्यू कॉलोनी नम्बर 1 व 2 में वास्तविक सफाई अभियान प्रारम्भ किया गया वहाँ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने देखा कि एक 8 फुट गहरा नाला चोक हैं जिसके कारण पानी लोगों के घरों में पहुंच रहा हैं फिर क्या था आओ देखा न ताओ मंत्री श्री तोमर अपने चिर परिचित अंदाज में सफाई अभियान के साथी से फावड़ा लेकर उत्तर पड़े नाले में और करने लगे सफाई यह देख क्षेत्रीय लोग भी अचंभित रह गये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version