विज्ञान मेले में शामिल होने विद्यार्थियों का दल कलकत्ता के लिए हुआ रवाना | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

विज्ञान मेले में शामिल होने विद्यार्थियों का दल कलकत्ता के लिए हुआ रवाना | New India Times

केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय विज्ञान मेला कलकत्ता में सहभागिता करने के लिए दमोह लोकसभा के देवरी विधानसभा सीट से 5 विद्यार्थियों का दल रविवार को कलकत्ता के लिए रवाना हुआ। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के प्रतिनिधि डॉ अवनीश मिश्रा ने सागर स्टेशन पहुंच कर देवरी से कलकत्ता विज्ञान मेले में जाने वाले विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को फूल माला पहनाकर विज्ञान मेला में शामिल होने के लिए रवाना किया। विद्यार्थियों में मध्य प्रदेश की हाई स्कूल परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले गौरझामर के गगन दीक्षित ,अजय साहू, प्रदीप लोधी, अनुभव साहू ,एवं सूर्य कांत पटेल, सम्मलित होंगे।यह छात्रों का दल विज्ञान के महत्वपूर्ण विषयों के अध्ययन हेतु कलकत्ता में विज्ञान विशेषग्यो द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त करेगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की तरफ से कोई प्रतियोगिता या प्रदर्शन आयोजित नही किया जायेगा और विद्यार्थियों को विज्ञान विशेषज्ञों द्वारा विज्ञान के गूढ़ रहष्य को समझाया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version