किसानों को मिले क्षतिग्रस्त फसलों का माकूल मुआवजा: विधायक काशीराम | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:किसानों को मिले क्षतिग्रस्त फसलों का माकूल मुआवजा: विधायक काशीराम | New India Times

बेमौसम बारिश ने शिरपुर के किसानों की फसलें तबाह व बर्बाद कर दी है। किसानों की खड़ी फसल चौपट हो गई है जिसे देखते हुए विधायक काशीराम पवार ने तुरंत पंचनामा करने के निर्देश दिए हैं। शिरपुर तालुका में क्षतिग्रस्त फसलों का निरीक्षण करते समय राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा है कि तमाम किसानों के नुकसान के पंचनामा बिना किसी निकर्ष के करने आदेश दिए हैं ताकि सरकारी सहायता से कोई भी किसान वंचित न रहे। पावरा ने उन सभी किसानों को उचित सरकारी सहायता देने का भी आदेश दिया।

किसानों को मिले क्षतिग्रस्त फसलों का माकूल मुआवजा: विधायक काशीराम | New India Times

विधायक काशिराम पावरा ने रविवारी 3 नवंबर को सुबह 11 बजे निर्वाचन क्षेत्र के जातोडे, वनावल, बलकुवे व अन्य स्थानों पर सर्वेक्षण किया और फसलों के नुकसान की समीक्षा की और किसानों के इस दुख की घड़ी में धीरज बंधाया और सरकार से तत्काल प्रभाव से सहायत उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

इस समीक्षा दौरे में विधायक काशिराम पावरा के साथ स्वीय सहाय्यक अशोक कलाल, भारतीय जनता पार्टी तालुकाध्यक्ष राहुल रंधे, शहराध्यक्ष हेमंत पाटील, चंद्रकांत पाटील, विक्की चौधरी, पूर्व पं.स.उपसभापती जगतसिंग राजपूत, पूर्व पं.स.सदस्य भरत पाटील, मनोहर देवरे, जयसिंग राजपूत, माजी जि.प.सदस्य उदेसिंग राजपूत, सरपंच जितू भिल, डी.जे.राजपूत, नंदलाल पाटील, नाना गुरुजी, प्यारेलाल महिरे, पापा गिरासे, यासिग गिरासे, कांतीलाल धनगर, अविनाश पाटील, राजेंद्र चौधरी, प्रकाश चौधरी, विनोद पाटील, नितीन बेलदार, योगेंद्रसिंग सिसोदिया, सुभाष राजपूत, लोटन धनगर, भटेसिंग राजपूत, रविंद्र राजपूत, सुभाष धनगर, नथा कुंभार, दगा तिरमले, सुरेश कोळी, पप्पू कोळी, कृष्णा तिरमले, लोटन राजपूत, बखतसिंग राजपूत, अनेक पदाधिकारी, किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version