सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी एवं अश्लील शब्दों का प्रयोग करने पर पत्रकारों ने कोतवाली थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर की कार्रवाई की मांग | New India Times

शिल्पा शुक्ला, ग्वालियर/दतिया (मप्र), NIT:

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी एवं अश्लील शब्दों का प्रयोग करने पर पत्रकारों ने कोतवाली थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर की कार्रवाई की मांग | New India Times

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी एवं अश्लील शब्दों का प्रयोग करने पर पत्रकारों ने कोतवाली थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग की है।
दतिया में संचालित हो रहे सोशल मीडिया के व्हाट्सएप ग्रुप केले की जड़ फैंस क्लब एवं जड़दारी ग्रुप पर स्थानीय वेब पोर्टल के पत्रकार प्रशांत श्रीवास्तव एवं अनुराग सिंह पुलिस वाला मैगजीन के द्वारा दतिया शहर के प्रसिद्ध नामधारी वरिष्ठ पत्रकार नवल यादव उर्फ कक्का को डकैत बताने एवं अश्लील शब्दों का प्रयोग करने पर शहर के पत्रकार विजय गुप्ता, मनीष सेन, रोशन शुक्ला के साथ नवल यादव कक्का द्वारा कोतवाली थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह दाँगी को उपरोक्त दोनों पत्रकारों पर मानहानि के तहत मुकदमा दर्ज करने के लिए ज्ञापन दिया है..। वरिष्ठ पत्रकार नवल यादव कक्का को डकैत बताने एवं अश्लील शब्दों का प्रयोग करने पर मानसिक आघात पहुँचा है वहीं उनकी छवि भी शहर में धूमिल हुई है। वहीं थाना प्रभारी ने मामले को जांच में लेकर कार्रवाई करने का आश्वासन पत्रकारों को दिया है।

By nit

Exit mobile version