शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने ही की प्रेमिका की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | New India Times

रहीम शेरानी/धर्मेंद्र सोनी, बांसवाड़ा (राजस्थान), NIT:

शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने ही की प्रेमिका की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | New India Times

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की धमोतर पुलिस ने हत्या की वारदात का पर्दाफाश कर दो दिन पूर्व टाण्डा गांव के कुवें में मिली बालिका की लाश की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में ऐसे प्रेमी को गिरफ्तार किया है जिसने अपनी शादी कहीं और तय हो जाने पर लड़की की शादी करने की जिद और समाज में बदनाम करने की धमकी देने पर उसे दुनिया से ही विदा कर दिया।

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्रीमती पूजा अवाना ने मीडिया को बताया कि दीपावली की सुबह 5.30 बजे घर से निकली टाण्डा निवासी श्री छोटुलाल की पुत्री सुश्री रानू (18) की गुम शुदगी की रिपोर्ट के बाद 31 अक्टूबर को सुबह श्री ईश्वरलाल पाटीदार के कुएं के अन्दर सुश्री रानू की लाश तैरती हुई मिली। पिता की रिपोर्ट पर धमोतर थाने पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू किया गया।
सदिग्घ परिस्थितियों में हुई मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती अवाना ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक मीणा के निर्देशन में वृताधिकारी छोटीसादडी श्री गोपाल लाल के नेतृत्व में थाने से थानाधिकारी दीपक कुमार व साइबर सेल की टीम गठित की गई।
सुश्री अवाना ने बताया कि गहराई से जांच की गयी तो पता चला कि सुश्री रानू का पड़ोस के एक लड़के दिलीप से प्रेम प्रसंग था। दिलीप की शादी तय होने पर दोनों के बीच विवाद होने लगा था। दीवाली के दिन 27 अक्टूबर की सुबह दिलीप व रानू पड़ोस में ही ईश्वर लाल पाटीदार के कुएं पर मिले जहां पर दिलीप ने रानू से पीछा छुडाने के लिये कुएं में धक्का दे फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि शनिवार को मुखबीर की सुचना पर गठित टीम ने अभियुक्त दिलीप को बोरी स्थित खेत से डिटेन कर मनौवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि सुश्री रानू धमकिया देने लगी कि अगर तुने मेरे साथ शादी नहीं की तो मैं तुझे समाज में बदनाम कर दूंगी। वारदात की पूर्व रात्रि 11-12 बजे उसके कमरे पर आई रानू से उसने बहुत समझाईश की पर वह जिद पर अड़ी रही। अगली सुबह उसने रानू को ईश्वर पाटीदार के कुएं पर बुलाया और वहां समझाईश के दौरान विवाद होने पर गुस्से में उसने कुएं में धक्का दे दिया और वहां से भाग गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version