रहीम शेरानी/धर्मेंद्र सोनी, बांसवाड़ा (राजस्थान), NIT:

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के होटल बलु मुन में आज बामसेफ एवं राष्ट्रीय आदिवासी एकता शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में राष्ट्रीय प्रभारी राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के प्रशिक्षक प्रेम कुमार गेडाम ने प्रशिक्षण से पहले डाॅ भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर शिविर का आगाज किया। प्रेम कुमार ने बाबा साहेब द्वारा लिखे गये संविधान पर प्रकाश डाला। बांसवाड़ा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए बामसेफ के कार्यकर्ताओं ने शिविर में भाग लिया। प्रेम कुमार ने स्वतंत्रता सेनानीयो व मूल निवासी पर भी जौर दिया।
