हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मप्र राज्य का स्थापना दिवस, कलेक्टर ने फ़हराया राष्ट्रध्वज, स्कूली छात्र-छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुति | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मप्र राज्य का स्थापना दिवस, कलेक्टर ने फ़हराया राष्ट्रध्वज, स्कूली छात्र-छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुति | New India Times

राज्य शासन के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस शुक्रवार 1 नवंबर 2019 को प्रातः 10.30 बजे नेहरू स्टेडियम में हर्षोल्लास एवं पूर्ण गरिमा के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री राजेश कुमार कौल ने विधिवत राष्ट्रध्वज फहराया। तत्पश्चात राष्ट्रगान का गायन सामूहिक रूप से सम्मान के साथ हुआ। इसके पश्चात समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन कलेक्टर द्वारा किया गया। इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को प्रदेश के विकास एवं समृद्धि के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ होने का संकल्प भी दिलाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री राजेश कुमार कौल ने सभी को स्थापना दिवस की बधाईयां व शुभकामनाएँ दी।
इस मौके पर नगर निगम अध्यक्ष श्री मनोज तारवाला सहित अन्य पार्षदगण व अन्य जनप्रतिनिधिगण, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश श्री नरेन्द्र पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपर कलेक्टर श्री रोमानुस टोप्पो, सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना, एसडीएम श्री काशीराम बडोले, आयुक्त नगर निगम श्री भगवानदास भूमरकर सहित आमजन नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में हाई/हॉयर सेकेण्डरी स्कूल के छात्र-छात्राओं, जिला अधिकारियों व कर्मचारियों की सहभागिता रही।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुती
मध्य प्रदेश दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इसी श्रृंखला में नेहरू मान्टेसरी स्कूल द्वारा निमाड़ी गणगौर लोक गीत पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनमोह लिया। वहीं सावित्री बाई फुले शासकीय कन्या उ. माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने निमाड़ी लोक गीत नृत्य किया। अर्वाचीन स्कूल के विद्यार्थियों ने निमाड़ी क्लासीकल गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी तथा एम.के.मेमोरियल स्कूल के विद्यार्थियों ने निमाड़ी गीत चार चार बांगड़ी वाली गाड़ी लाईयों…… पर नृत्य कर दर्षकों को आकर्षित किया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ठ प्रदर्शन वाली स्कूलों को पुरस्कृत किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति में सावित्री बाई फुले शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नेहरू मान्टेसरी स्कूल को द्वितीय तथा अर्वाचिन स्कूल को तृतीय स्थान एवं एम.के. मेमोरियल स्कूल को प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश गान का गायन हुआ। कार्यक्रम का संचालन संजय गुप्ता और हितेश शाह ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version