अकबरपुर नगर पालिका का गजब कारनामा: कहीं नाला खुला है तो कहीं पटिया क्षतिग्रस्त होकर वेंटिलेटर पर अंतिम सांसें ले रही हैं | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

अकबरपुर नगर पालिका का गजब कारनामा: कहीं नाला खुला है तो कहीं पटिया क्षतिग्रस्त होकर वेंटिलेटर पर अंतिम सांसें ले रही हैं | New India Times

अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र में नाले एवं नालियों का हाल बेहाल है। कहीं नाला खुला है तो कहीं पटिया क्षतिग्रस्त होकर वेंटीलेटर पर अंतिम सांसें ले रही हैं।
शहजादपुर क्षेत्र में कई जगह क्षतिग्रस्त पटिया खतरे का सबब बनी हुई है। पहतिपुर चौराहे पर अकबरपुर नगर पालिका सफाई कर्मचारियों द्वारा नाली की सफाई तो की गई मगर नाली को ढकना ही भूल गए जो आने जाने और दक्षिण से पूरब गुजरने वाले लोगों के लिए भूमिगत नाले की खुली पटिया बेहद खतरनाक साबित हो रही है। इसके चलते जानवर ही नहीं यात्री भी नाले में गिरने से बाल-बाल बच रहे हैं जिससे आवागमन करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन के उजाले में तो लोगों की खुली नाली पर नजर पड़ जा रही है लेकिन रात के अंधेरे में खुली नाली से अनजान लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो दिन पहले सफाई हुई मगर नाली की पटिया को खुला छोड़ कर चले गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version