सातवें वेतनमान के भुगतान का आदेश जारी, आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने जताया मुख्यमंत्री का आभार | New India Times

पीयूष मिश्रा, ब्यूरो चीफ, सिवनी (मप्र), NIT:

सातवें वेतनमान के भुगतान का आदेश जारी, आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने जताया मुख्यमंत्री का आभार | New India Times

विगत 20 वर्षों से अपनी मांगों के लिए संघर्षरत अध्यापक शिक्षक संवर्ग को इस दीपावली पर्व पर खुशियां मिली हैं।
विदित हो कि मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग वल्लभ भवन मध्य प्रदेश शासन के आदेश क्रमांक एफ1/142019/20-1 दिनांक 25/10/ 2019 द्वारा अध्यापक संवर्ग को सातवें वेतनमान के भुगतान का आदेश जारी किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ एवं शिक्षा मंत्री श्री प्रभुराम चौधरी ने चुनाव पूर्व वचन पत्र में किया गया अपना एक और वादे को पूरा करते हुए प्रदेश के लाखों अध्यापकों को दीपावली का तोहफा देते हुए नवीन राज्य शिक्षा सेवा 2018 की शिक्षा सेवा शर्तों के अधीन प्राथमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक और उच्च माध्यमिक शिक्षक के सातवें वेतनमान की भुगतान के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे प्रदेश के ढाई लाख अध्यापकों को लाभ मिलेगा है। यह जानकारी देते हुए आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी निर्मल भगत, परमनानद टेंभरे, राजकुमार डहेरिया, गजेंद्र परवारी, अविनाश सक्सेना, कैलाश भैरव, जगदीश साहू ने बताया कि सातवें वेतनमान के आदेश जारी होने पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री कमलनाथ, शिक्षा मंत्री माननीय प्रभुराम चौधरी सहित आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भरत पटेल एवं जिला अध्यक्ष कपिल बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है।
ज्ञात हो कि विगत दिनों आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्य प्रदेश ने सिवनी जिला मुख्यालय सहित पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में सातवें वेतनमान के भुगतान के आदेश जल्द से जल्द जारी करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा कर मांग की थी कि जल्द से जल्द अध्यापक शिक्षक संवर्ग के 7वें वेतनमान के आदेश जारी किया जाए जिस पर मप्र सरकार ने संज्ञान लेते हुये सभी जिला अधिकारियों को सातवें वेतनमान के संबंध में आदेश जारी किए।
आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिला सिवनी मप्र इन आदेशों के जारी होने पर सभी जन प्रतिनिधियों, मप्र शासन के उच्चाधिकारियों, इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया है।

By nit

One thought on “सातवें वेतनमान के भुगतान का आदेश जारी, आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने जताया मुख्यमंत्री का आभार”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version