पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

कामधेनु सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रवण जी सेन ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए ग्राम खरसोडा के युवा और सामाजिक कार्यकर्ता विमल लववंशी को खरसोडा ग्राम अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
विमल लववंशी ने कहा कि संघ ने जो जिम्मेदारी दी है उसका तन मन और धन से इस पद का निर्वहन करूंगा। लववंशी पहले से समाज कार्य में सक्रिय रहे हैं।
इस अवसर पर ग्रामीणजन और ग्राम के लोधा युवा शक्ति ने शुभकामनाएं और उज्वल भविष्य की कामना की और बधाई दी है।
