पांढरकवडा बायपास पर कचरा डालने वालों पर होगी कार्रवाई, न.प. के स्वास्थ्य अधिकारी ने किया निरिक्षण | New India Times

मकसूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

पांढरकवडा बायपास पर कचरा डालने वालों पर होगी कार्रवाई, न.प. के स्वास्थ्य अधिकारी ने किया निरिक्षण | New India Times

यवतमाल नगर परिषद क्षेत्र में आने वाले प्रभाग क्रमांक 9 में रिलायंस पेट्रोल पंप के बगल वाला पांढरकवडा बायपास पर गंदगी और बदबू का साम्राज्य है, जिससे यहां के निवासी काफी परेशान हो गए हैं। इसी समस्या की सुध लेते हुए इस प्रभाग के नगरसेवक शब्बीर खान ने नगर परिषद के स्वास्थ्य अधिकारी को इस बायपास पर बुलाया। नगरसेवक शब्बीर खान की इस पहल का स्वागत सभी ओर हो रहा है। पांढरकवडा बायपास पहले से ही गंदगी के लिए जाना जाता रहा है। यहां से आवागमन करने वालों को सांस रोककर या फिर नाक पर रूमाल लगा कर ही यहां से गुजरना पड़ता है। नागपूर से यवतमाल आने वाले यात्रीयों को बदबु से ही पता चलता है की यवतमाल आया है। नगर परिषद के स्वास्थ्य अधिकारी ने इस क्षेत्र का निरिक्षण करने के बाद उन्हें इस समस्या की गंभीरता समज में आयी। उन्होंने यहां कचरा डालने पर तुरंत प्रतिबंध लगाया। उन्होंने कहा कि यहां कचरा डालने वालों पर नगर परिषद दंडात्मक कार्रवाई करेगी। यहां कचरा न डाला जाए इसलिए सीसीटीवी कॅमेरे इस क्षेत्र में लगाने की बात उन्होंने कही। नगरसेवक शब्बीर खान की पहल से यहां की समस्या दुर होने में सहयोग मिलने से उनका अभिनंदन हो रहा है।

इस समय उनके साथ प्रभाग क्रमांक 10 के जेष्ठ नगरसेवक जावेद परवेज अंसारी, जुल्फेकार अहेमद बबलीभाई, राजु खान, नईम पहेलवान, अबुलयस साहीर, मोहम्मद नदीम आदी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version