मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल में होने वाले आलमी तब्लीगी इज्तिमा का लिया जायज़ा, मंत्रालय में अधिकारियों की बैठक बुला कर दिए दिशा-निर्देश | New India Times

अबरार अहमद/नसीम शेख, भोपाल (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल में होने वाले आलमी तब्लीगी इज्तिमा का लिया जायज़ा, मंत्रालय में अधिकारियों की बैठक बुला कर दिए दिशा-निर्देश | New India Times

भोपाल के ईंटखेड़ी में 72वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा की तैयारी जोरों पर हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इज्तिमा को लेकर एक बैठक वल्लभ भवन में रखी और इज्तिमा की तैयारियों का जायज़ा लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस बैठक में मुख्यमंत्री कमलनाथ के अलावा केबिनेट मंत्री आरिफ अकील, भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद और तब्लीगी जमात एवं इज्तिमा कमेटी के ज़िम्मेदार इकबाल हफ़ीज़ मुख्य रूप से उपस्थित थे।

भोपाल के इस आलमी तब्लीगी इज्तिमे नींव तब्लीगी जमात के बानी मो. इल्यास (रह.) ने सन 1947 में रखी थी तब से लेकर आज तक भोपाल का आलमी इज्तिमा हर साल होता आ रहा है। देश के हर राज्य से भोपाल के इज्तिमे में खिदमत के लिए हर साल हज़ारों लोग आकर अल्लाह की रज़ा के लिए सवाब और अज्र की उम्मीद से इज्तिमे में खिदमत करते हैं।

जानकारी के मुताबिक अभी भोपाल इज्तिमे में बहुत से काम बाकी हैं जैसे पंडाल के लिए बल्लियों का लगना, वज़ू के लिए पाइप लाइन डालना, उनमें नल और टोंटी लगाना,अस्थाई टॉयलेट बनाना, पार्किंग की जगज को समतल करना, पानी की टंकियां रवाना, स्टेज बनाना आदि। यह काम लोग इज्तिमे में निःस्वार्थ होकर सवाब की नियत से करते हैं। यह इज्तिमा 4 दिनों चलेगा और आखरी दिन दुआ के बाद इज्तिमे का समापन होगा। इस बार 70 एकड़ जमीन में पंडाल लगाया जा रहा हैं। पिछले साल 60 एकड़ जमीन में पंडाल लगाया गया था जो जमातियों की आमद से पूरा भर गया था। हर साल लोगों की आमद इज्तिमे में बढ़ रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version