ऑपरेशन आशा को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक | New India Times

रहीम शेरानी/धर्मेंद्र सोनी, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान), NIT:

ऑपरेशन आशा को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक | New India Times

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में नाबालिक बच्चों द्वारा बाल श्रम के उन्मूलन एवं गुमशुदा नाबालिग बच्चों की तलाश हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन आशा के संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा जिले के विभिन्न संगठनों एवं थानों के बाल संरक्षक पुलिस अधिकारीयों की बैठक ली गई।

एएसपी सरिता सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर नाबालिग बच्चों द्वारा बालश्रम के उन्मूलन एवं गुमशुदा नाबालिग बच्चों की तलाश हेतु संपूर्ण राज्य में विशेष अभियान ऑपरेशन आशा संचालित किया जा रहा है जिसके संबंध में जिले के महत्वपूर्ण विभागों, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग, बाल अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, बाल कल्याण समिति, चिल्ड्रन होम, शेल्टर होम, एनजीओ आदि के पदाधिकारियों एवं थानों के बाल संरक्षक अधिकारी के साथ गुरुवार को बैठक ली गई। बैठक में विभिन्न प्रकार की व्यवसायिक गतिविधियों जैसे कारखानों, होटलों, ढाबों इत्यादि स्थानों पर सक्रिय बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त करवा कर समाज में उनकी पुनर्स्थापना हेतु प्रयास किए जाने, बंधुआ मजदूरी एवं भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को रेस्क्यू कराने के संबंध में चर्चा की गई तथा नाबालिग बच्चों से बालश्रम कराने के अपराध में लिप्त नियोक्ता, समाज कंटक व संगठित गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के सुझाव भी दिए गए।
थानों के बाल संरक्षण अधिकारी ने नाबालिग बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराने के रेस्क्यू से पूर्व एवं रेस्क्यू के बाद की आने वाली समस्याओं से विभागों एवं उच्च अधिकारियों को अवगत कराया, जिसका संबंधित विभागों द्वारा उचित सुझाव दिया गया।
बैठक में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ सुशीला लड्ढा, सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अश्विनी, लेबर इंस्पेक्टर हेमंत शुक्ला, चाइल्ड लाइन की शकीरा बानो, बाल संरक्षण अधिकारी नवीन, जिला बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक ललिता खींची, ओपन शेल्टर होम आसरा विकास संस्थान की उषा गोस्वामी, ज्ञानदीप केयर होम के शंकरलाल रावल, भगवती सेवा एवं शिक्षण संस्थान के राम गोपाल ओझा, मानव तस्करी यूनिट प्रभारी श्रीकृष्ण गढ़वाल पुलिस निरीक्षक, कट्स के मदन गिरी, सीएनपी प्लस के धर्मचंद सुवालका सहित जिले के समस्त थानों के बाल संरक्षण पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version