सफाई दूत सत्येन्द्र शर्मा ने सफाई नायकों का किया सम्मान, मिठाई- आतिशबाजी बांट कर सभी को दी दीपावली की शुभकामनाएं | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

सफाई दूत सत्येन्द्र शर्मा ने सफाई नायकों का किया सम्मान, मिठाई- आतिशबाजी बांट कर सभी को दी दीपावली की शुभकामनाएं | New India Times

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में “समस्या आपकी, संघर्ष हमारा” कार्यक्रम के संयोजक एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 1 ग्वालियर के अध्यक्ष सफाई दूत सत्येन्द्र शर्मा ने दीपावली के पावन अवसर पर सुबह से क्षेत्र का दौरा किया और जहाँ भी कचरा दिखाई दिया उसको तत्काल फिकवाया एवं सफाई कर्मचारी जो कि असल में सफाई नायक हैं और क्षेत्र में लगातार सफाई अभियान में सहयोग कर रहे हैं उन सफाई नायकों का मिठाई, आतिशबाजी देकर माला पहना कर सम्मान किया और दीपावली उत्सव मनाया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की मंशा “साफ स्वक्ष हो ग्वालियर अपना” को साकार करने के लिए सफाई अभियान निरन्तर जारी रहेगा। जब से सफाई अभियान प्रारम्भ हुआ है क्षेत्र में काफी साफ सफाई हुई है और अब गली मोहल्ले चमकने लगे हैं।

ब्लॉक अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा के द्वारा सफाई नायकों के सम्मान प्राप्त करने वालों में दरोगा विजय शर्मा, सहायक दरोगा गोपाल, सफाई कर्मचारी गण सोनू सिहोते, विजय गोहर, अरविंद करोसिया, दीपक झेझर, राहुल गुदड़िया, भीमसेन, सतीश यादव, जीतेन्द्र, सचिन साहू, श्रीमती सरला गौर, श्रीमती कमला पत्रोड, श्रीमती कल्पना चंदेल आदि सफाई नायकों का सम्मान किया गया।

क्षेत्र की जनता ने सत्येन्द्र शर्मा के सफाई अभियान की सराहना की और कहा कि दीपावली के अवसर पर साफ सफाई ही सही मायनों में दीपावली है, सिंधिया जी के सिपाही सत्येन्द्र शर्मा सफाई दूत बन कर जिस प्रकार से सफाई अभियान चला कर गली मोहल्लों की गंदगी और कचरा साफ करवा कर लोगों को बड़ी राहत दे रहे हैं सही मायनों में यह सच्ची जनसेवा है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा दीपावली उत्सव सफाई नायकों के साथ मनाया गया जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा, सेक्टर अध्यक्ष राजेन्द्र माहौर, सईद खान, जमील खान, साहिल खान, मनोज शर्मा, सोहिल खान,अयूब खान, जावेद खान, प्रशांत मौर्य, सादिक खान, फरियाद खान, अमजद खान आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version