लखीमपुर-खीरी जिले में जंगली हाथियों का उत्पात जारी, किसानों की फसलों को पहुंच रहा है काफी नुकसान | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

लखीमपुर-खीरी जिले में जंगली हाथियों का उत्पात जारी, किसानों की फसलों को पहुंच रहा है काफी नुकसान | New India Times

सिंगाही क्षेत्र के नौरंगाबाद टॉपर पुरवा में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। हाथियों ने शुक्रवार और मंगलवार के दरम्यान किसानों के फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। एक तरफ बाघ, लकड़बग्घे का डर और दूसरी तरफ हाथियों के कारण किसान रात को चैन की नींद भी नहीं सो पा रहे हैं।लखीमपुर-खीरी जिले में जंगली हाथियों का उत्पात जारी, किसानों की फसलों को पहुंच रहा है काफी नुकसान | New India Times

सिंगाही थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद पंचायत के फरदहिया निबुआ फार्म टापर फार्म पर हाथियों की आवाजाही से ग्रामीण परेशान हैं। हाथी लगातार क्षेत्र में घूम रहे हैं। हाथियों के आतंक से इस क्षेत्र में किस कदर तबाही मची हुई है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को रामचंद्र, गुरजीत सिंह, हरविंदर सिंह, कुलजीत सिंह, कुलदीप सिंह के खेतों को रौंदते हुए लुधौरी रेंज में पहुंचे थे और सोमवार को वापस आकर फरदहिया में सुरेश मौर्य व अन्य किसानों का गन्ना खाते हुए निबुआ फार्म के करमजीत सिंह, परमजीत सिंह, सतनाम सिंह, रामस्वरूप के धान के खेत में घुसकर चार बीघा धान खाया और डेढ़ एकड़ धान व गन्ने की फसल को बर्बाद कर दिया जिससे ग्रामीण परेशान हैं। उन्हें रातों में खेतों की निगरानी पर करनी पड़ रही है और राहगीरों में डर का माहौल बना हुआ है। विभाग के मुताबिक हाथियों की आवाजाही पर लगातार नजर रखी जा रही है और इस संबंध में ग्रामीणों को सूचना देकर सतर्क भी किया जा रहा है। इन सारे कवायदों के बीच हाथियों के कहर से ना तो ग्रामीणों के फसल सुरक्षित रह गई हैं और ना ही खुद और सूचना देने के बावजूद जंगल का कोई अफसर मौके पर नहीं पहुंचा। केवल वाचर ही यदाकदा आकर जानकारी कर लेते हैं। उधर रेंजर दिनेश भन्दूला ने बताया कि हाथियों को लेेकर वनकर्मी अलर्ट हैं और चहलकदमी पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version