राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी अनुविभाग कार्यालय में जनपद पंचायत के सभी सचिवों की बैठक देवरी एसडीएम द्वारा ली गई, जिसमें ग्रामीण अंचलों में वन क्षेत्रों में कब्जा घारी आदिवासियों को पट़टो देने के संबंध में सचिवों को सत्यापन करने के निर्देश दिये गये।
आज 23 अक्टूबर 2019 को देवरी अनुविभाग कार्यालय में एसडीएम आर.के. पटेल एवं तहसीलदार कुलदीप पाराशर द्वारा बैठक ली गई जिसमें ग्रामीण अंचलों में निवासरत आदिवासियों को वन क्षेत्रों में पट़टा देने के लिये एमपी वन मित्र मोबाइल एप के माध्यम से वन अघिकार पट्टों का सत्यापन होना सुनिश्चित किया गया। जो पात्र लोग हैं उन्हें वन अघिकार के माध्यम से पट्टे दिये जाने हैं। जिन लोगों ने वर्ष 2000 के पहले से कब्जा किये हुये हैं उन्हें वन अघिकार एमपी वन पोर्टल द्वारा आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बैठक उपरांत सभी सचिवों को प्रशिक्षित कर सभी पात्र लोगों को पट्टे दिये जाने के लिये सत्यापन करने को निर्देशित किया गया।
