यूथ आईकाॅन हर्षित सिंह ठाकुर बने शासकीय महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

यूथ आईकाॅन हर्षित सिंह ठाकुर बने शासकीय महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष | New India Times

मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल ने बुरहानपुर के शासकीय महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के रूप में यूथ आईकॉन एवं समाजसेवी व स्थानीय विधायक के भतीजे हर्षित सिंह ठाकुर की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। उनकी इस नियुक्ति पर उनके समर्थकों के अलावा युवाओं और बुरहानपुर वासियों ने खुशी जाहिर करते हुए आधुनिक संचार माध्यमों के ज़रिए उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू कर दिया है। हालांकि उनके परिवारिक सदस्यों द्वारा पूर्व से ही कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों का संचालन किया जा रहा है जिनसे नगरवासी लाभान्वित हो रहे हैं तथापि जनभागीदारी के अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति को प्राथमिकता दी गई है। नगर के युवाओं को उनसे बहुत ज्यादा आशाएं और उम्मीदें हैं। उम्मीद की जानी चाहिए कि यूथ आईकॉन के कार्यकाल में सरकारी कॉलेज उन्नति के शिखर पर पहुंचेगा तथा सरकारी कॉलेज का लाभ आखिरी पंक्ति के युवा को प्राप्त होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version