सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने अनूठा प्रयोग करते हुए कलेक्टर के साथ पुलिस कर्मियों को किया हेल्मेट वितरित | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने अनूठा प्रयोग करते हुए कलेक्टर के साथ पुलिस कर्मियों को किया हेल्मेट वितरित | New India Times

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने अनूठा प्रयोग करते हुए कलेक्टर श्री राकेश कुमार जायसवाल के साथ पुलिस कर्मियों को हेल्मेट वितरित किया।
जिले में चल रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा IPS ने नवाचार करते हुए जिला कलेक्टर श्री राकेश कुमार जयसवाल IAS की गरिमामय उपस्थिति में अपने कर कमलों से थाना दिहौली के समस्त पुलिस कर्मियों को ISI मार्का के हेल्मेट वितरित किये।

इस अवसर पर जिला कलक्टर श्री राकेश कुमार जयसवाल ने कहा कि यातायात नियमों का चाहे आम जन हो या सरकारी कर्मचारी सभी को पालन करना चाहिए, क्योंकि यातायात नियमों के पालन से दुर्घटना होने की सम्भावना काफी कम रहती है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने कहा कि यातायात के नियमों का आम जन के साथ ही पुलिस कर्मियों सहित सभी सरकारी कर्मचारियों को पूर्णता से पालन करना चाहिए क्योंकि अगर सरकारी कर्मचारी विशेष कर पुलिसकर्मी यातायात के नियमों का पालन नहीं करते हैं तो उससे आम जन में विपरीत प्रभाव पड़ता है, हेल्मेट सहित अन्य यातायात नियम स्वयं की सुरक्षा के लिए होते हैं। इसके बाद जिला कलक्टर श्री राकेश कुमार जयसवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने थाना परिसर दिहौली का निरीक्षण कर निरीक्षण रजिस्टर में निरीक्षण नोट भी अंकित किया। इस मौके पर वृत्ताधिकारी वृत मनियां वासुदेव सिंह RPS, थानाधिकारी थाना दिहौली सुमन कुमार, उप निरीक्षक सहित समस्त थाना स्टाफ दिहौली उपस्थित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version