देवरी शहर में इन दिनों खुलेआम सड़कों पर दौड़ रहे हैं ओवरलोड वाहन, प्रशासन नहीं करता है कोई कार्रवाई | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:देवरी शहर में इन दिनों खुलेआम सड़कों पर दौड़ रहे हैं ओवरलोड वाहन, प्रशासन नहीं करता है कोई कार्रवाई | New India Times

देवरी नगर में इन दिनों प्रशासनिक सुस्ती के चलते सड़कों पर धड़ल्ले से ओवरलोड वाहन मजदूरों को बिठाकर दौड़ रहे हैं। मैजिक तथा ट्रैक्टर-ट्रालियों में भेड़ बकरियों की तरह 20 से 25 लोग बिठा लिए जाते हैं वहीं दूसरी ओर ट्रैक्टर-ट्राली में 50-50 महिला एवं पुरुषों को बिठाकर ले जाते हैं। पिछले दिनों शाहगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत
ट्रेक्टर – ट्राली पलटने से एक बच्ची की मौत और 9 लोग घायल हुए थे लेकिन इसके बाद भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं जागे। क्या किसी और बड़ी दुर्घटना होने का इंतजार अधिकारी कर रहे हैं इसलिये ऐसे वाहनों पर कार्यवाही नहीं करते। देखा जाए तो सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक आपे मैजिक एवं ट्रैक्टरों ट्रालियों में मजदूरों को भेड़ बकरियों की तरह बिठाकर ले जाया जाता है जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version