श्रीमंत सिंधिया ने सफाई दूत सत्येन्द्र शर्मा को गाड़ी में बैठा कर दी अच्छे कार्यों के लिए बधाई | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

श्रीमंत सिंधिया ने सफाई दूत सत्येन्द्र शर्मा को गाड़ी में बैठा कर दी अच्छे कार्यों के लिए बधाई | New India Times

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्वालियर के अध्यक्ष सफाई दूत सत्येन्द्र शर्मा को अपने साथ गाड़ी में बैठाया एवं सफाई अभियान को जमीनी स्तर पर करने के लिए बधाई दी और कहा कि मुझे पूरी जानकारी है आप क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हो।
ज्ञात रहे कि पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के कुशल नेतृव एवं मार्गदर्शन में समस्या आपकी, संघर्ष हमारा” कार्यक्रम के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 1 ग्वालियर के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा 2 ओक्टुबर महात्मा गांधी जी की 150 वी जयंती से लगातार छेत्र में झाड़ू लगा रहे है और साथ ही साथ मौके पर नगर निगम अधिकारियों को बुलाकर गली मोहल्ले की नालियां, नाले, सीवर साफ करवा रहे है और सफाई करवा रहे हैं। सत्येन्द्र शर्मा के द्वारा 5 से 8 घंटे का व्रहद सफाई अभियान चलाया जाता है।
जनता जनार्दन सत्येन्द्र शर्मा को सफाई दूत और सफाई वाले नेताजी के नाम से बुलाने लगी है इसलिए सभी लोग सत्येन्द्र शर्मा को सफाई दूत कहने लगे हैं।
ज्ञात रहे सफाई अभियान के दौरान भारी भारी पत्थरो को उठाने की वजह से सत्येन्द्र शर्मा की कमर में जर्क आ गया था और वह अस्पताल में भी भर्ती रहे थे और स्वस्थ होकर पुनः सफाई अभियान में लग गए।
सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि उनके नेता श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के निर्देश पर वह सफाई अभियान चला रहे है, श्रीमंत सिंधिया जी की मंशा है साफ स्वक्ष और सुंदर हो ग्वालियर हमारा इसी मंशा को मूर्तरूप देने के लिए वह मेहनत कर रहे है और वह दिन दूर नहीं जब हमारा ग्वालियर वास्तम में स्मार्ट ग्वालियर होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version