स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के तहत विद्यार्थियों को दी गई पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के तहत विद्यार्थियों को दी गई पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी | New India Timesस्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के तहत महापौर अनिल भोसले, निगमाध्यक्ष मनोज तारवाला, कलेक्टर राजेश कुमार कौल, एसपी अजय सिंह, एडिशनल एसपी महेंद्र तारनेकर, सुबेदार हेमंत पाटीदार, सुबेदार रीमा सोलंकी सहित पुलिस के विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की एक दर्जन स्कूलों के विद्यार्थियों को पुलिस की कार्य-प्रणाली की जानकारी एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु उपयोग में आने वाले संसाधनों की जानकारी दी गई। सभी विद्यार्थियों ने इसका न केवल खूब आनंद उठाया बल्कि पुलिस की कार्य-प्रणाली से प्रश्न पूछ कर अपनी जिज्ञासाओं को तृप्त किया। विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों का संतुष्टिदायक उत्तर भी दिया गया। पुलिस की कार्य-प्रणाली से अवगत कराते हुए बताया गया कि विषम परिस्थितियों में पुलिस किन-किन संसाधनों का इस्तेमाल करके शांति व्यवस्था स्थापित करती है साथ ही डायल हंड्रेड व्हीकल, सर्विलेंस व्हीकल, योद्धा एवं वज्र वाहन को भी प्रायोगिक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दिखाते हुए वाहनों की प्रथक प्रथक विशेषताओं एवं परिस्थितियों से अवगत कराया गया। फेडरल राइट गैस गन एवं अश्रु गैस सेल तथा पुलिस वायरलेस कम्युनिकेशन सिस्टम के विषय में प्रायोगिक रूप में जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्कूलों के प्रतिनिधि के रूप में हमीद उल्ला अंसारी, मोहम्मद अनीस एवं मोहम्मद फ़हीम आदि मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version