ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती श्वेता शर्मा को किया गया सम्मानित | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती श्वेता शर्मा को किया गया सम्मानित | New India Times

ब्रजभूमि फाउंडेशन के द्वारा हिन्दुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी फरह मथुरा में ब्रज के नारी शक्ति को प्रणाम कार्यक्रम की 25वीं श्रृंखला में ब्रज क्षेत्र की 51 सबसे प्रभावशाली नारियों (most influential women) को उनके कार्यक्षेत्र के अनुसार चुना गया व सम्मानित किया गया।
51 महिलाओं में ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा व मथुरा नगर निगम वार्ड नंबर 66 की पार्षद श्रीमती श्वेता शर्मा को समाज हित में अद्भुत ऊर्जा के साथ किए गए कार्यों के लिए के फिरोजाबाद की मेयर सुश्री नूतन राठौर व भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती बबिता सिंह चौहान के कार्यक्रम संयोजक अश्वनी कुमार चौधरी द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साध्वी ऋतम्भरा दीदी माँ शामिल हुईं।

महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा के सम्मानित होने पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के संरक्षक विधायक पूरन प्रकाश, पूर्व विधायक ठाकुर कुशल पाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा यादव, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा, जिला अध्यक्ष राहुल शर्मा, महानगर अध्यक्ष हरिबाबू सम्राट महिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष ललिता चौधरी, मनीष दयाल, आर बी चौधरी, रमनलाल वर्मा, सुरेश चंद गुप्ता, मनोज शर्मा, मनीष दयाल, हेमंत अग्रवाल, चंद्र मोहन दीक्षित, मुकेश शर्मा, बृजेश शर्मा, नरेंद्र दीक्षित, दीपक वर्मा के साथ टीम ने बधाई दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version