प्रिंसिपल के आदेश पर छात्रों द्वारा अपने ही स्कूल के छात्र को पीटने का आरोप | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

प्रिंसिपल के आदेश पर छात्रों द्वारा अपने ही स्कूल के छात्र को पीटने का आरोप | New India Times

अंबेडकरनगर जिला में एक प्रिंसिपल पर छात्रों द्वारा अपने ही विद्यालय के छात्र की बेरहमी से पिटाई करवाने का सनसनीखेज आरोप लगाया गया है।
जानकारी के अनुसार विद्यालय संचालक कोर्ट के आदेशों को ताक पर रखकर आये दिन स्कूलों में छात्रों की बेरहमी से पीटने का मामला सामने आता रहता है। कुछ मामले में कार्रवाई तो होती है मगर अधिकांश मामलों में ढिलाई बरती जाती है जिससे शिक्षकों में इस आदेश का डर नहीं दिखता है। ताज़ा मामला अंबेडकर नगर जिले के शहर अकबरपुर का सामने आया है। यहां सी.ए.बी साइंस एकेडमी स्कूल के प्रिंसिपल अजीत मिश्रा का बेहद अमानवीय चेहरा सामने आया है। आरोप है कि प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल के छात्र सूरज राजभर की बुरी तरह से पिटाई की जिससे छात्र के शरीर पर पिटाई के गहरे जख्म बन गये हैं। जब परिजनों ने पिटाई की शिकायत की तो प्रिंसिपल ने उनके साथ भी बदसलूकी की और उन्हें धमकी देते हुए कहा कि मैं ऐसे ही इनको मारूंगा तुम लोगों को मेरा जो बिगड़ना हो बिगाड़ लो।

प्रिंसिपल के आदेश पर छात्रों द्वारा अपने ही स्कूल के छात्र को पीटने का आरोप | New India Times

संजय कुमार पुत्र मुकलला निवासी पति पुर रोड फतेहपुर पकड़ी इंद्रलोक कॉलोनी पीड़ित संजय ने बताया कि सूरज की पिटाई के मामले को लेकर जब स्कूल प्रिंसिपल से मुलाकात की गई तो उन्होंने मुझे गाली देते हुए अपने छात्रों से कहा कि जितना इसको मारोगे उतना नंबर तुम्हारा बढ़ेगा, इस बात को सुनकर छात्रों ने जमकर पिटाई कर दी, पूरी तरह खून से लहूलुहान सूरज का दोस्त संजय ने इसकी शिकायत अकबरपुर कोतवाली में की और सी.ए.बी साइंस अकैडमी के प्रिंसिपल पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। दूसरी तरफ स्कूल के प्रिंसिपल अजीत मिश्रा ने कहा कि यह सब झूठ है, मैं इस लड़के को पहचानता भी नहीं हूँ।
फिलहाल प्रिंसिपल के इस तरह के कृत्य से परिजनों में बेहद आक्रोश है, क्योंकि मामला उनके बच्चों से जुड़ा हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version