कलेक्टर के आदेश पर कब्र से शव निकलवा कर री-पोस्टमार्टम को भेजा | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

कलेक्टर के आदेश पर कब्र से शव निकलवा कर री-पोस्टमार्टम को भेजा | New India Times

फरधान थाना क्षेत्र के पठानन पुरवा गांव में 27 दिन बाद एक कब्र से अधेड़ के शव को निकलवा कर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तहसीलदार मितौली की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाला गया। पूरे प्रकरण की वीडियो ग्राफी भी कराई गई।

फरधान थाना के गांव पठानन पुरवा निवासी 55 वर्षीय बुजुर्ग मोहम्मद रशीद का शव 22 सितंबर को नीमगांव थाना क्षेत्र में एक खेत से बरामद हुआ था। खेत के किनारे उनकी साइकिल खड़ी थी, गद्दी पर चाबी रखी थी। शरीर का निचला हिस्सा नग्न था। पास में उनका पैजामा और अंडरवियर पड़ी थी, थोड़ी दूर पर गन्ने की पताई का बोझ रखा था।21 सितंबर को वह साइकिल से घर से यह कहकर निकले थे कि वह पशुओं का चारा लेने जा रहें हैं। लेकिन देर शाम तक वापस न लौटे तो परिवार वालों को चिंता हुई। पास पड़ोस में उनकी खोजबीन की लेकिन उनका कहीं पता न चला। अगले दिन 22 सितंबर की सुबह गांव पांच किलोमीटर दूर नीमगांव थाना क्षेत्र के एक खेत से उनका शव मिला था। उस समय परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई थी, इसके उलट एक दिन बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिल की बीमारी से मौत का होना बताया गया। रिपोर्ट में कोई चोट भी नहीं पाई गई। जबकि पुलिस ने पंचनामा में कई चोटों का जिक्र किया था। इसके बाद जुबेर अहमद ने डीएम शैलेंद्र सिंह मिलकर पूरी बात बताई और उनसे दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। इस पर डीएम ने एसपी पूनम से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब कर दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया था। शनिवार तहसील अवधेश चौहान, एसआई हीरालाल रावत, एसआई पुष्पेंद्र त्रिपाठी, ग्राम प्रधान और परिजनों की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version