मुरैना कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, मुरैना (मप्र), NIT:

मुरैना कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण | New India Times

मुरैना कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने जौरा विकासखण्ड के अन्तर्गत मॉडल स्कूल जौरा एवं शा.उ.मा. विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मॉडल स्कूल में कैमेस्ट्री लैब का संचालन ठीक से न मिलने पर प्राचार्य मुन्ना सिंह तोमर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान एसडीएम जौरा श्री नीरज शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुभाष शर्मा उपस्थित थे।
कलेक्टर ने मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रों की कॉपियों में फेयरवर्क देखा एवं पाया कि शिक्षकों द्वारा किसी भी प्रकार की कॉपियों की जांच नहीं की गई तथा कैमिस्ट्री लैब में किसी प्रकार का संचालन नहीं पाया गया कि इस पर उन्होनें श्री तोमर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने प्रत्येक कक्ष में शिक्षा स्तर के बारे में बच्चों से भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के बारे में पूछा तो छात्र सन्तोषजनक जबाव नहीं दे पाये। कलेक्टर ने कहा कि जिस प्रकार प्रायवेट स्कूलों में पालक(parents) मीटिंग का आयोजन किया जाता है इसी प्रकार शासकीय स्कूलों में पालक मीटिंग की जावे। उन्होनें कहा कि छात्र नियमित विद्यालय आयें, उपस्थिति कम होने पर परीक्षाओं में बैठने से वंचित रह सकते है, यह बात पालकों को भी समझायें। कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने कहा कि मुझे शत्प्रतिशत रिजल्ट चाहिये, अन्यथा शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
कलेक्टर ने शा.उ.मा.विद्यालय जौरा में शिक्षा का स्तर एवं भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और कैमिस्ट्री लैब का निरीक्षण किया। जिसमें प्रतिदिन छात्रों को प्रक्टीकल कराने के निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि प्राचार्य यह सुनिश्चित करें कि पिछले वर्ष को 87 प्रतिशत रिजल्ट रहा। यह मुझे वरदास्त नहीं, मुझे शत्प्रतिशत परीक्षा परिणाम चाहिये और एक नवम्बर तक समस्त विद्यालयों में फेयरवर्क की जांच शिक्षक जरूर कर लें, किसी भी छात्र की कॉपियों में परीक्षण हेतु जिले में मंगा सकती हूं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version